गाजियाबाद, 11 फरवरी 2025: थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो ईयर फोन, एक बैग, और कई की...
गाजियाबाद, 11 फरवरी 2025: थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो ईयर फोन, एक बैग, और कई कीमती सामान बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों को निशाना बना रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बरामद सामान में विभिन्न कंपनियों के 21 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो ईयर फोन, एक बैग, एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, चार सफेद धातु की बिछिया, एक लाल धागे में सफेद धातु का चांद, एक 32 जीबी की पेन ड्राइव, चार एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और दो वोटर आईडी कार्ड शामिल हैं।
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं और यह शातिर अपराधी है। गाजियाबाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी का सामान चोरी हुआ हो, तो वह पुलिस से संपर्क कर अपने गुम हुए सामान की पहचान कर सकते हैं।
पुलिस का यह अभियान अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत देता है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।