गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र स्थित रतिराम कॉलोनी में शनिवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, रात्रि करीब 12:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रतिराम कॉलोनी में विपिन पुत्र सूरज को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सोनू पुत्र ब्रह्मपाल, जो उसी मोहल्ले का निवासी है, ने विपिन पर गोली चलाई। बताया गया कि विपिन रात में अपने किसी रिश्तेदार के यहां से बाइक से घर लौट रहा था। मोहल्ले में पहुंचने पर उसकी सोनू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान विपिन बाइक का हॉर्न बजाकर आगे बढ़ने लगा, तभी आरोपी ने उस पर गोली चला दी, जो उसके पेट में जा लगी।
घायल विपिन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का बयान:
सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार श्री अमरदीप मौर्य ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
अन्य खबरें
गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार
गाजियाबाद न्यूज़Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक
गाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत
गाजियाबाद न्यूज़