गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

नोकरानी ने नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों के गहने उड़ाए : बुजुर्ग को बाथरूम में किया बंद

गाजियाबाद | 19-Mar-2025 12:01 AM | 11 |
गाजियाबाद
बुजुर्ग को बाथरूम में किया बंद

गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर में एक घरेलू सहायिका ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली। घटना 9 मार्च की रात हुई, जब घरेलू सहायिका ईशा ने अपने पति और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

बेहोश कर दिया परिवार

83 वर्षीय बीसी बंसल के अनुसार, उनकी घरेलू सहायिका ईशा, जो बेंगलुरु की रहने वाली है, ने रात के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। भोजन करने के बाद उनकी पत्नी कमलेश पूरी तरह बेहोश हो गईं, जबकि उनकी बेटी मेघना बंसल आधे होश में रहीं।

बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद

बीसी बंसल ने खाना नहीं खाया था, जिससे वे होश में थे। जब उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और बेटी असामान्य रूप से गहरी नींद में हैं, तो उन्हें शक हुआ। जैसे ही वे कमरे में पहुंचे, ईशा, उसके पति और दो अन्य आरोपियों ने उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया, जिससे कुछ देर बाद वे भी बेहोश हो गए।

बेटी की जागरूकता से बची जान

कुछ समय बाद, मेघना बंसल की नींद खुल गई। उन्होंने किसी तरह अपने पिता को बाथरूम से बाहर निकाला। तब तक चोर 7,000 रुपये नकद और लाखों के सोने के गहने लेकर फरार हो चुके थे।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित परिवार ने कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.