गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : लोनी के सिरौली गांव में मुस्लिम विक्रेताओं के प्रवेश पर रोक : वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद | 26-Apr-2025 07:42 PM | 11 |
गाजियाबाद
वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद: लोनी क्षेत्र के सिरौली गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के कुछ युवाओं ने एक वीडियो जारी कर गांव में फेरी कर सामान और सब्जी बेचने वाले मुस्लिम विक्रेताओं के प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की है। वायरल हुए इस वीडियो में युवाओं को सब्जी और सामान बेचने वालों को गांव में न आने की चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि विक्रेताओं को धमकाया जा रहा है और गांव में आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और इसमें दिख रहे लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी समुदाय के खिलाफ भेदभाव और धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

इस घटना के सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सामाजिक संगठनों ने इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी मानसिकता समाज में नफरत फैलाने का काम करती है और इससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित होता है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.