आज मोदीनगर तहसील मे संपूर्ण समाधान दिवस मे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन में मांग की गई कि तहसील मोदीनगर क्षेत्र में...
आज मोदीनगर तहसील मे संपूर्ण समाधान दिवस मे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि तहसील मोदीनगर क्षेत्र में संचालित अनेक सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12 तक प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी किताबें जबरन थोपी जा रही है कुछ स्कूल पूरी तरह प्राइवेट किताबें लगते हैं जबकि अन्य में कुछ एनसीईआरटी और बाकी प्राइवेट।
यह कमीशन खोरी का स्पष्ट मामला है इसमें अभिभावकों पर भारी आर्थिक बोझ डालकर बेहतर शिक्षा की आड़ में उनका जबरन आर्थिक शोषण किया जा रहा है इससे शिक्षा की एकरूपता भंग हो रही है और छात्र परीक्षा में भ्रमित हो रहे हैं क्योंकि 10वीं व 12वीं के सिलेबस एनसीईआरटी पर आधारित है सीबीएसई affiliation Bye & Laws एवं सर्कुलर के अनुसार नर्सरी से कक्षा 12 तक मुख्य पाठ्य पुस्तकें एनसीईआरटी या SCERT जहां उपलब्ध हो अनिवार्य है प्राइवेट स्कूलों का यह कृत्य आरटीआई एक्ट 2009 एवं कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट 2019 का भी उल्लंघन है।
मोदीनगर तहसील के सभी CBSE स्कूलों में 2026-27 सेशन से नर्सरी से कक्षा 12 तक केवल एनसीईआरटी किताबें सख्ती से अनिवार्य की जाएं और प्राइवेट किताबों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
उल्लंघन करने वाले समस्त स्कूलों पर तत्काल भारी जुर्माना आरोपित कर संबद्धता निलंबित/समाप्त की जाए।
अभिभावकों को रिफंड सुनिश्चित किया जाए एवं अभिभावकों को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए।
यदि एनसीईआरटी किताबें उपलब्ध नहीं हो तो ऐसी स्थिति में प्राइवेट किताबें केवल रेफरेंस/सप्लीमेंट्री के रूप में, वो भी NCF-SE 2023 से 100% मेल खाने पर ही लगाई जाएं। प्रत्येक स्कूल द्वारा अपनी स्कूल वेबसाइट पर कक्षावार किताब लिस्ट एवं NCF alignment घोषणा-पत्र अपलोड अनिवार्य किया जाए
यदि प्रशासन द्वारा एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से नहीं लगवाया जाता तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर पंडित सुनील शर्मा पीसीएस सदस्य उत्तर प्रदेश ,चांद वीरचौधरी ब्लॉक अध्यक्ष मोदीनगर ,श्रीमती कल्पना सिंह शहर अध्यक्ष ,महिला विभाग, पवन देव कोरी ,भिखारी लाल कश्यप ,ओमपाल शर्मा, जगपाल सिंह चौधरी ,राकेश चौधरी, शिव कुमार सेन ,राकेश सोनी, बबीता चौधरी, वेद प्रकाश कोरी, संजय शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित है
फोटो संगलन है