दोषी अधिकारियों व इंस्पेक्टर के बर्खास्तगी की मांग की, कहा मांग पूरी न होने पर होगा बड़ा आंदोलनमध्यप्रदेश में दर्जनों स्थानों पर हुई पंचायत, यूपी पुलिस की बर्बरता की निंदा की गई, श्रीराम चरितमानस का अप...
दोषी अधिकारियों व इंस्पेक्टर के बर्खास्तगी की मांग की, कहा मांग पूरी न होने पर होगा बड़ा आंदोलन
मध्यप्रदेश में दर्जनों स्थानों पर हुई पंचायत, यूपी पुलिस की बर्बरता की निंदा की गई, श्रीराम चरितमानस का अपमान हिंदुओं का अपमान है।
ग्वालियर चंबल संभाग में गुर्जर समाज ने लोनी विधायकन नंदकिशोर गुर्जर के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार और कलशयात्रा निकाल रही महिलाओं के खिलाफ पुलिसिया बर्बरता पर आक्रोश जताया। चंबल संभाग में जगह-जगह महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत ने लोनी विधायक नंदकिशोर के समर्थन में 13 अप्रैल को।प्रधानमंत्री से मिलने चलने केन लिए अपील की।
महापंचायत में लोनी विधायक नंदकिशोर जी के साथ मारपीट करने वाले इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने एवं लोनी विधायक को न्याय दिलाने की भी बात रखी गई अगर न्याय न मिलने पर 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री आवास पर समस्त गुर्जर समाज एवं सर्वसमाज एकजुट होकर के एक बहुत बड़ा आंदोलन करेंगेन गुर्जर महापंचायत में बताया गया कि 20 मार्च को लोनी में धार्मिक कलश यात्रा निकाली जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर गुर्जर द्वारा हर साल यह आयोजन कराया जाता है। इस बार भी रामचरित मानस का आठ दिवसीय कार्यक्रम था। इसकी कलश यात्रा थी। वर्षों पुरानी इस परंपरा को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान विधायक नंद किशोरन गुर्जर के साथ धक्का-मुक्की की गई।
उनके कपड़े फाड़े व रामचरित मानस को खंडित किया गया। श्रद्धालुओं को चोटें पहुंचाई गईं। जिनमें अधिकांश महिलाएं भी थीं। हम तो समझते थे यूपी में रामराज्य की सरकार है लेकिन यह तो हिन्दू विरोधी है क्योंकि जो राम का विरोधी है वो हिन्दू हो नहीं सकता। गुर्जर महापंचायत में कहा कि इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई करके जेल भेजा जाए! उत्तरप्रदेश में सबसे ज़्यादा गऊ माता काटी जा रही है उत्तरप्रदेश में रामराज्य वाली सरकार कहा जाता है! यहाँ पर जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी ! लोनी विधायक को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए क्योंकि उनके साथ षड्यंत्र किया जा रहा है।