गाजियाबाद : थाना नंदग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना का विवरणगाजियाबाद के अशोक वाटिका निवासी पीड़िता ने पुलि...
गाजियाबाद : थाना नंदग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण
गाजियाबाद के अशोक वाटिका निवासी पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाला शहनवाज नामक व्यक्ति उस पर गलत नजर रखता था। उसने धोखे से उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए और उनकी वीडियो और फोटो बना ली। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, जिसका उसने विरोध किया। शादी के बाद भी शहनवाज उसे धमकी देता रहा और वीडियो/फोटो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर थाना नंदग्राम पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तारी
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सर्विलांस और लोकल इनपुट की मदद से वांछित आरोपी को लोनी से राजनगर एक्सटेंशन जाने वाले रास्ते पर करहैड़ा पुल के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का बयान
गिरफ्तार किए गए आरोपी शहनवाज ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पीड़िता को पसंद करता था और बातचीत के बहाने उसके घर पहुंच गया। उसने नशीली दवा मिलाकर पानी पिलाया और उसका शारीरिक शोषण किया, जिसका उसने वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में वह उसे शादी के लिए मजबूर करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने से इनकार कर दिया और एक लाख रुपये देने से मना कर दिया, तो उसने गुस्से में आकर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
आरोपी का विवरण:
- नाम: शहनवाज पुत्र हाकम
- निवासी: इदगाह कॉलोनी, जनपद हापुड़
- उम्र: 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास
शहनवाज के खिलाफ पहले भी एक मामला मारपीट का थाना कोतवाली, जनपद हापुड़ में दर्ज है। इसके अलावा, थाना नंदग्राम, गाजियाबाद में आईटी एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित मामला भी पंजीकृत है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।