गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : शालीमार गार्डन पुलिस ने चोरी की स्कूटी और अवैध चाकू के साथ अभियुक्त को दबोचा : अवैध चाकू वह लोगों को डराने और वारदात को अंजाम देने के लिए अपने पास रखता था

गाजियाबाद | 13-Sep-2025 05:20 AM | 11 |
गाजियाबाद
अवैध चाकू वह लोगों को डराने और वारदात को अंजाम देने के लिए अपने पास रखता था

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी और अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

घटना 11/12 सितंबर 2025 की रात की है, जब थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने भौपुरा तिराहे पर शौचालय के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ और तलाशी में अभियुक्त की पहचान असद पुत्र सादिक, निवासी छज्जू वाली गली, बड़ी मस्जिद के पास, बाबरपुर शाहदरा, दिल्ली तथा मूल निवासी चौधरी सराय चौराहा, थाना कोतवाली सम्भल (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त असद के खिलाफ धारा 317(2), 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि बरामद स्कूटी को उसने एक दिन पहले शाहदरा (दिल्ली) से चोरी किया था। वहीं, अवैध चाकू वह लोगों को डराने और वारदात को अंजाम देने के लिए अपने पास रखता था।

जांच में पता चला कि असद के खिलाफ पहले से भी चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं। थाना शालीमार गार्डन में चोरी का एक अभियोग और दिल्ली में चोरी के संबंध में एक अभियोग पहले ही पंजीकृत है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाके में सुरक्षा का संदेश दिया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.