गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को अवैध तमंचे सहित किया गिरफ्तार : मामला थाना विजयनगर गाजियाबाद का

गाजियाबाद | 07-May-2025 10:47 PM | 11 |
गाजियाबाद
मामला  थाना विजयनगर गाजियाबाद का

गाजियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस टीम ने डीजे बजाने को लेकर कहासुनी के बाद फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .32 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मई 2025 को चन्दन सूरी ने अपने भाई की सगाई के कार्यक्रम में डीजे बुक किया था। कार्यक्रम के दौरान डीजे मालिक विराट गुप्ता से कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद को लेकर उसी रात विराट अपने साथियों के साथ वादी के घर पहुंचा और वहां मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छानबीन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 6 मई की रात पुलिस ने रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत गुप्ता उर्फ चावल (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी सर्वोदय नगर, थाना विजयनगर बताया। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका डीजे ‘विराट साउंड’ नाम से चलता है, जो सगाई में बजा था। भुगतान को लेकर हुए विवाद में उसने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया था।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.