साहिबाबाद पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक गंभीर मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई वादी यूसुफ पुत्र अली...
साहिबाबाद पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक गंभीर मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई वादी यूसुफ पुत्र अली हसन, निवासी ई-66 शहीदनगर, द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई।
वादी ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 13 मई को उनके बेटों के साथ अफजल व उस्मान पुत्रगण दिलदार तथा अन्य लोगों ने डण्डे व धारदार हथियार से हमला किया। इस संबंध में थाना साहिबाबाद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 190, 126(2), 131, 115(2), 352 व 118(1) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 14 मई को चेकिंग के दौरान जयपाल चौक शहीदनगर से तीन अभियुक्तों —
अफजल पुत्र दिलदार (उम्र 29),
उस्मान पुत्र दिलदार (उम्र 19),
अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल बारी (उम्र 36) — को गिरफ्तार किया। साथ ही तीन बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वादी के बेटों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्होंने हमला किया।
फिलहाल, सभी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।