गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

वैश्य समाज सेवा समिति ने फिल्म निर्माता अमित जानी का किया सम्मान : उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता का गाजियाबाद आगमन पर समिति ने पटका, पुष्पमाला और प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत

गाजियाबाद | 22-Sep-2025 02:20 AM | 11 |
गाजियाबाद
उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता का गाजियाबाद आगमन पर समिति ने पटका, पुष्पमाला और प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत

गाजियाबाद। वैश्य समाज सेवा समिति विजयनगर गाजियाबाद द्वारा आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड फिल्म उदयपुर फाइल्स के निर्माता अमित जानी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पटका, पुष्पमाला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

फिल्म निर्माता अमित जानी ने बताया कि उनकी फिल्म उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल साहू की हत्या की सच्चाई पर आधारित है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या से पूरा देश वाकिफ है और इस फिल्म का उद्देश्य उस सच्चाई को उजागर करना है। उन्होंने देश के वर्तमान हालात पर भी चिंता व्यक्त की।

समिति के अध्यक्ष कपिल गर्ग ने कहा कि अमित जानी का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आग्रह किया कि वे देश के अन्य गंभीर मुद्दों पर भी फिल्में बनाकर सच्चाई सामने लाएं।

सम्मान समारोह में समिति के अध्यक्ष कपिल गर्ग, योग गुरु रमेश मंगल, राजेश गुप्ता, श्याम प्रेमी, विवेक अग्रवाल, गगन गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद पति विजय गोयल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र, आरपी जैन, मनोज तायल, हरीश उपाध्याय, प्रवीण जिंदल समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.