निवाड़ी मध्य प्रदेशजिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवानाइन दिनों प्रदेश भर में बरसात का मौसम चरम पर है, जिसके कारण जलजनित रोगों के फैलने की आशंका भी तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्या...
निवाड़ी मध्य प्रदेश
जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना
इन दिनों प्रदेश भर में बरसात का मौसम चरम पर है, जिसके कारण जलजनित रोगों के फैलने की आशंका भी तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए परमार्थ समाजसेवी संस्थान द्वारा जल समृद्धि परियोजना के तहत निवाड़ी जिले के सभी गांवों में "पीने के गंदे पानी से आज़ादी" विशेष जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।
अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने आज कलेक्ट्रेट परिसर निवाड़ी से जागरूकता रथ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु सही जानकारी उपलब्ध कराना है।
गौरतलब है कि परमार्थ संस्था द्वारा निवाड़ी जिले के अधिकांश गांवों में पानी शुद्ध करने के लिए वाटर फिल्टर का वितरण किया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ जल प्राप्त हो सके और वे डायरिया, टाइफाइड, पीलिया जैसी गंभीर जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। इस यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को शुद्ध जल के महत्व, जलजनित रोगों की जानकारी और बचाव के उपायों की जानकारी देगा। साथ ही पोस्टर, पम्पलेट और ऑडियो के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।
परमार्थ संस्था के मनोज ने बताया कि यह अभियान आगामी 5 महीनों तक जिले के सभी गांवों में चलाया जाएगा और लोगों को घर-घर जाकर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही शौचालय उपयोग एवं उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जायेगा।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jal Jeevan Mission, India Jansampark Madhya Pradesh