जहानाबाद के पशुपतिनाथ पारस के पार्टी रलोजपा प्रत्याशी प्रमोद यादव की जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल, वो चुनाव प्रचार करने के लिए जा रहे थे. उसी दौरान उन्हें सड़क हादसे में घायल दो युवक तड़पे दिखे. प्रमोद य...
जहानाबाद के पशुपतिनाथ पारस के पार्टी रलोजपा प्रत्याशी प्रमोद यादव की जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल, वो चुनाव प्रचार करने के लिए जा रहे थे. उसी दौरान उन्हें सड़क हादसे में घायल दो युवक तड़पे दिखे. प्रमोद यादव ने घायल युवकों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया | घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के कसवां गांव के समीप एनएच-33 की है. घायल दोनों युवक कुर्था थाना अंतर्गत तकियापर गांव के बताए जा रहे हैं. रलोजपा प्रत्याशी प्रमोद यादव ने बताया कि वह चुनाव-प्रचार करने एक गांव से दूसरे गांव जा रहे थे. इसी दौरान कसवां गांव के समीप सड़क हादसे में घायल दो युवक सड़क पर तड़प रहे थे. मौके पर मौजूद लोग और पुलिस एम्बुलेंस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोई घायल को उठाने की हिम्मत नहीं कर रहा था. इसी बीच हमने अपनी गाड़ी रुकवाई, खुद नीचे उतरे और घायल दोनों युवकों को गोद में उठाकर अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से तुरंत इलाज शुरू करने की गुहार लगाई और घायल के परिजनों से संपर्क कर सूचना दी.