6 माह से फरार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, उन्हेल पुलिस को मिली बड़ी सफलताजिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड़ हेतु पुलिस मुख्यालय के नि...
6 माह से फरार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, उन्हेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड़ हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन एवं गंगधार पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम के सुपरवीजन में, उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण कटारिया के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा थाना डग के मुकदमा नंबर 144/2025, धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त कानसिंह निवासी पिपलाई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त पिछले 6 माह से फरार चल रहा था।