झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

चौमहला में यूरिया खाद की किल्लत : सुबह से भूखे-प्यासे किसान लंबी कतारों में, कुछ ही घंटे में 1650 कट्टे खत्म

झालावाड़ | 22-Nov-2025 05:40 AM | 384 |
झालावाड़
सुबह से भूखे-प्यासे किसान लंबी कतारों में, कुछ ही घंटे में 1650 कट्टे खत्म

*गंगधार उपखण्ड के चौमहला में खाद के लिए किसानों की लंबी लगी कतारे, सुबह से भूखे प्यासे किसान लगे लाइनों में उन्हेल नागेश्वर,चौमहला कस्बे में खाद की किल्लत

›कृषि अधिकारियों की उपस्थिति में तीन काउंटरों के माध्यम से 1650 कट्टे बांटे

›झालावाड़ के गंगाधर उपखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी के कारण किसानों में आक्रोश है। चौमहला में खाद की आवक की सूचना मिलते ही सुबह 7:00 से ही किसानों और महिलाओं ने भूखे प्यासे रह कर खाद विक्रेताओं की बंद दुकानों के सामने लंबी कतारे लगा दी ।

›कृषि अधिकारियों ने लाइसेंसी खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए थे की खाद का वितरण कृषि विभाग की निगरानी में ही किया जाए। सहायक कृषि अधिकारी विशाल जैन ने बताया कि चौमहला में तीन ट्रक यूरिया पहुंचा जिसका वितरण कृषि अधिकारियों की देखरेख में गंगधार क्रय-विक्रय समिति सहित तीन स्थानों पर किया गया । प्रत्येक किसानों को आधार कार्ड के आधार पर दो बैग यूरिया दिया गया ।
›गंगाधर क्रय-विक्रय समिति की व्यवस्थापक सुरेश खमौरा ने जानकारी दी कि आज 1650 कट्टे यूरिया प्राप्त हुआ था। इसे कृषि अधिकारियों की उपस्थिति में तीन काउंटरों के माध्यम से वितरित किया गया ,हालांकि यूरिया की भारी मांग के कारण तीन ट्रक खाद कुछ घंटे में ही समाप्त हो गया, इससे कई किसानों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा ।
›इन दिनों गेहूं की फसल में नमी प्रबंधन और सिंचाई से पहले यूरिया का उपयोग आवश्यक होता है जिससे खाद की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
›खाद प्राप्त करने के लिए पुरुष किसानों के साथ-साथ महिलाएं भी भूखी प्यासी सुबह से ही कतारों में खड़ी थी। सीमित स्टॉक के कारण कई लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा साथ ही स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अटैचमेंट ही बड़ी समस्या एक ट्रक के साथ 60 हजार से 80 हजार तक का कंपनी अटैचमेंट देती है लेकिन कृषि विभाग कहता है कि किसानों को कोई बाध्य नहीं करेगा और अटैचमेंट बिकती नहीं व्यापारी को नुकसान होता है इस दौरान किसानों का कहना है कि उन्हेल नागेश्वर, चौमहला कस्बे सहित क्षेत्र में सोसायटी को भी पाबंद किया जाय कि जल्द यूरिया खाद मंगवाया जाए ताकि क्षेत्र में किसानों की समस्या से जल्द निजात मिले

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.