राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय कोलवी में छात्राओं को साइकिल वितरण बालिका शिक्षा को बढ़ावाझझालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, कोलवी में राज्य सरकार की ओर से बालिका ...
राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय कोलवी में छात्राओं को साइकिल वितरण बालिका शिक्षा को बढ़ावाझ
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, कोलवी में राज्य सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अतिथियों ने छात्राओं को नियमित विद्यालय आने, शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में करणसिंह परिहार, जगदीश भावसार, देवीसिंह बिलावली, अरविन्द अग्रवाल, तेजसिंह बिशनिया, चन्दर सिंह हरनीखेड़ा, राजेंद्र सिंह एवं दीपक वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।