झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का उन्हेल नागेश्वर दौरा : SIR प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा

झालावाड़ | 19-Nov-2025 10:45 PM | 384 |
झालावाड़
SIR प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा

उन्हेल/झालावाड़। जिले के उन्हेल नागेश्वर क्षेत्र में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने सोमवार को औचक दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने गंगधार उपखंड के अधिकारियों की बैठक लेकर SIR (Special Integrated Review) प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में चल रही प्रशासनिक गतिविधियों, जनसुविधाओं और विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति का भी जायजा लिया।

कलेक्टर राठौड़ का रात्रि विश्राम नागेश्वर तीर्थ परिसर में ही रहा। इस दौरान उनके साथ गंगधार उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी, तहसीलदार गणेश खंगार, तथा पटवारी राहुल मोरी उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र के अधिकारियों को पारदर्शी और त्वरित प्रशासनिक कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.