झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

गंगधार में गौरक्षा दल का ज्ञापन : गो तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग | झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ | 25-Dec-2025 06:50 AM | 384 |
झालावाड़
गो तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग | झालावाड़ न्यूज़

गौरक्षा दल ने गंगधार एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गो तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग

गंगधार क्षेत्र में सामने आए गो तस्करी के मामले को लेकर गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गो तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की।
गौरक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार रात गंगधार पुलिस ने उनकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए गो तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से तीन गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जिन्हें बाद में गोशाला भिजवाया गया। वहीं तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही क्षेत्र में गो तस्करी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालने और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की।
गौरक्षा दल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.