अवैध मादक पदार्थ पर पुलिस की बडी कार्यवाही दो मुलजिमों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 87.22 ग्राम एम डी और एम डी में मिलाने का केमिकल 148.90 ग्राम जप्तझालावाड़ जिले की डग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों पर ...
अवैध मादक पदार्थ पर पुलिस की बडी कार्यवाही दो मुलजिमों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 87.22 ग्राम एम डी और एम डी में मिलाने का केमिकल 148.90 ग्राम जप्त
झालावाड़ जिले की डग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही करते हुए 87.22 ग्राम एमडी और एमडी में मिलाने वाला 148.90 ग्राम केमिकल जप्त कर दो मुलजिमों को गिरफ्तार किया डग थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर डग पुलिस द्वारा घाटा खेड़ी गांव मे मुलजिमान लियाकत खान पुत्र करीम खान पठान निवासी घाटा खेड़ी पुलिस थाना डग के द्वारा मकान की तलाशी ली गई तो उसके घर पर उसके जीजा अयाज खान पुत्र अजीज खान निवासी बसई थाना सुवासरा जिला मंदसौर मध्यप्रदेश और उसके भानेज अनस खान पुत्र अयाज खान निवासी बसई थाना सुवासरा मध्यप्रदेश के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 87.22 ग्राम और एमडी मे मिलाने वाला केमिकल 148.90 ग्राम एमडी मिश्रित तानसेन पान मसाला के 13 पाउच और एमडी बेचान की रकम 2140 रूपये नगद मुल्जिमानो के दो मोबाइल फोन जप्त कर मुल्जिमानों को गिरफ्तार कर एन डी पी एस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा साथ ही फरार मुलजिमान लियाकत की तलाश जारी