झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

5 साल से फरार ₹5000 का इनामी चोर गिरफ्तार : गंगधार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झालावाड़ | 15-Dec-2025 02:08 AM | 384 |
झालावाड़
गंगधार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चोरी की वारदात में वांछित 5 वर्ष पुराने प्रकरण में 5000 रुपए के इनामी को किया गिरफ्तार

गंगधार थाना पुलिस ने चोरी ओर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 5 वर्ष से वांछित 5000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की

गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीना के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम के सुपरवीजन में गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ओर उनकी पुलिस टीम ने चोरी ओर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पर शिकंजा कसते हुए तकनीकी आधार व आसूचना संकलन से 5 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण में वांछित 5000 रुपए के ईनामी अपराधी राजेंद्र कुमार पुत्र भगवान सिंह जाती सांसी उम्र 35 साल निवासी कंडिया थाना बोड़ा जिला राजगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की उक्त मुलजिम से अनुसंधान जारी आरोपी लोगो के व्यापारी या बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी करते तथा जैसे ही व्यक्ति पैसे निकालकर बाहर आता उसपर गंदगी डाल कर लोगों का ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम देते थे

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.