झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

जेंडर समानता अभियान 2025: डग में राजीविका महिला समूह ने ली हिंसा के खिलाफ शपथ : जेंडर समानता अभियान 2025: डग में राजीविका महिला समूह ने ली हिंसा के खिलाफ शपथ

झालावाड़ | 17-Dec-2025 09:27 PM | 384 |
झालावाड़
जेंडर समानता अभियान 2025: डग में राजीविका महिला समूह ने ली हिंसा के खिलाफ शपथ

जेंडर समानता अभियान: राजीविका महिला समूह ने ली हिंसा के खिलाफ शपथ

झालावाड़ जिले के ब्लॉक डग, जिला झालावाड़ के अंतर्गत सारथी राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड, उन्हेल में नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय जेंडर समानता अभियान 2025 के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विकास में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना तथा उन्हें सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम में BPM रामबाबू दांगी द्वारा नई चेतना 4.0 अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं घरेलू हिंसा के खिलाफ सशक्त आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर घरेलू हिंसा से संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को शपथ दिलाई गई कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा को सहन नहीं करेंगी और अपने अधिकारों व स्वतंत्रता के लिए निडर होकर आवाज उठाएंगी।

जागरूकता के उद्देश्य से महिलाओं द्वारा रैली भी निकाली गई, जिसमें जेंडर समानता और महिला अधिकारों से जुड़े संदेश दिए गए।

कार्यक्रम में सारथी CLF की सभी महिलाएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही ब्लॉक स्टाफ PAMIS धर्मवीर सुथार, BTC FI सूफिया, AC रामकैलाश दांगी, CLF स्टाफ CM दीपा सेन, DES ममता, लेखापाल , CC रचना कुंवर, मनीषा कुंवर, ममता, बाल कुंवर, बैंक मित्रा पूजा, सभी पोषण सखी, KS, PS एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.