झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

झालावाड़ में प्यार के जाल में फंसे युवक ने दी जान, : प्यार के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

झालावाड़ | 22-Oct-2025 07:57 AM | 344 |
झालावाड़
प्यार के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

झालावाड़ में प्यार के जाल में फंसे युवक ने दी जान, ब्यूटी पार्लर संचालिका गिरफ्तार

झालावाड़। सदर थाना क्षेत्र में देवराज गुर्जर नामक युवक ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

आरोप है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका ममता सुमन ने प्यार का झांसा देकर उससे लाखों रुपए और कीमती आभूषण ठगे। आरोपी महिला ने तलाक और झूठे केस की धमकी देकर उसे प्रताड़ित किया।

पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी ममता सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की भी जांच जारी है।

फरेब का ऐसा जाल, जिसने ली एक मासूम की जान — प्यार के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

झालावाड़। सदर थाना क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को हिला दिया है। देवराज गुर्जर नामक युवक ने उस वक्त मौत को गले लगा लिया जब वह प्यार के नाम पर ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार बन गया।

ब्यूटी पार्लर संचालिका ममता सुमन ने पहले तो प्यार का नाटक रचा, फिर रुपए और आभूषण ऐंठ लिए। आरोपी ने तलाक और झूठे केस की धमकी देकर मृतक को मानसिक रूप से तोड़ दिया।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीर जांच जारी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.