झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

एमपी–राजस्थान संयुक्त पुलिस की गंगधार में कंजर समाज के साथ बैठक : चोरी से दूर रहने ओर वांछित अपराधीयो को पेश करने की अपील

झालावाड़ | 28-Dec-2025 07:32 AM | 384 |
झालावाड़
चोरी से दूर रहने ओर वांछित अपराधीयो को पेश करने की अपील

एमपी–राजस्थान की संयुक्त पुलिस ने कंजर समुदाय के साथ की बैठक

चोरी से दूर रहने और वांछित अपराधियों को पेश करने की अपील

गंगधार | एमपी–राजस्थान की संयुक्त पुलिस टीम ने गंगधार उपखंड क्षेत्र में कंजर समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने समुदाय से चोरी सहित आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने और वांछित अपराधियों को पुलिस के समक्ष पेश करने की अपील की।

यह बैठक उन्हेल थाना क्षेत्र के कंजर डेरा टोंकड़ा और अरनिया में आयोजित की गई। इसमें दोनों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि कानून का पालन कर पुलिस को सहयोग देने से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहेगी।

बैठक में गंगधार पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम, मध्यप्रदेश के आलोट एसडीओपी, जावरा थाना प्रभारी, गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी तथा उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण कटारिया पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.