श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में प्रति वर्ष की भाँति श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म एवं दीक्षा कल्याण के त्रिदिवसयी आयोजन में अपनी पावन निश्रा प्रदान करने हेतु मालवभूषण परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्नसा...
श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में प्रति वर्ष की भाँति श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म एवं दीक्षा कल्याण के त्रिदिवसयी आयोजन में अपनी पावन निश्रा प्रदान करने हेतु मालवभूषण परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्नसागरसूरीजी महाराज के कृपापात्र शिष्यरत्न महामांगलिक प्रदाता परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्नसागरीश्वरजी महाराज साहब आदि ठाणा का मंगल प्रवेश आज प्रातःकाल बैण्ड बाजों के साथ हुआ।
महोत्सव के दौरान विराजित आगमोद्धारक श्री की समुदायवर्तिनी साध्वी प.पू. साध्वी श्री हेमेन्द्रश्रीजी, श्री शीलरेखाश्रीजी श्री निर्मलगुणाश्रीजी श्री कल्पद्रुमाश्रीजी श्री चारीत्ररसाश्रीजी, श्री तारणरत्नाश्रीजी श्री चन्द्रप्रभाश्रीजी म.सा. की सुशिष्या श्री कुशलप्रज्ञाश्रीजी श्री विजयवल्लभसुरिश्वरजी के समुदाय के श्री स्मितदर्शिताश्रीजी एवं आचार्य श्री नितिसूरीश्वरजी के समुदायवर्तिनी श्री श्रुतवर्धनाश्रीजी म.सा आदि साध्वी मण्डल भी गुरूदेव की आगवानी में सम्मिलित हुए।
प्रवेश जुलुस आलोट रोड पर स्थित तीर्थ पेढी की गौशाला से प्रांरभ हुआ, जिसमें तीर्थ पेढी के सचिव धर्मचंद जैन, ट्रस्टी गौतम जैन, मालवा महासंघ उपाध्यक्ष अनिल देसलरा तथा महोत्सव के मुख्य आयोजक विरेन्द्रभाई शाह, मुम्बई सहीत नवरत्न परिवार के सदस्य, तथा नवरत्न बालिका मण्डल, नागेश्वर नवरत्न महिला मण्डल एवं कुशल विचक्षण बहु मण्डल आदि कलश एवं अष्टमंगल की प्रतिकृतियों से गुरूदेव का सामैया किया। जगह जगह श्राविकाओं ने अक्षत श्रीफल से गहुंली कर गुरूदेव का बधाया।
ज्ञात हो कि महोत्सव के आयोजन का मुख्य लाभ विरेन्द्रभाई बाबुलाल शाह सहीत रत्नस्तंभ कमलाबाई प्रेमचंद गौतम जैन आगर, महोत्सव के स्वर्ण स्तंभ अनिल निलम जैन, जयपुर, पारसमल रानी बोहरा, रतलाम, छायाबेन रतिलाल घोटी, मोहनलाल पानाचंद फोफलिया, अकलेरा, कमलाबेन बापुलाल डोसी, इन्दौर, विनोदकुमार रतनलाल, बडनगर, रमेशचंद सुमनलता ओस्तवाल, इन्दौर, पारसबाइ देवीलाल पिछोलिया, चौमहला, गुरू भक्त, नेमीचंद कमलकुमार कोठारी मंदसौर तथ रजत स्तंभ नीरव मेहता, अहमदाबाद, विमलचंद माणकदेवी देसरला, आलोट तथा पारसकुमार सिद्धार्थ चौरडया, झारडा वाले रहेगें।
भव्यातिभव्य होगा जन्म कल्याण
श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म दीक्षा कल्याण महोत्सव का आयोजन विशाल पैमाने पर किया जावेगा, इस दौरान पाँच सौ से अधिक तपस्वी यहाँ पर तीन दिन के उपवास अठ्ठम तप की तपस्या करेंगे तथा रविवार को भगवान का जन्म कल्याणक मनाया जावेगा, जिसमें भव्य रथयात्रा, भगवान श्री पार्श्वनाथ की भव्य अंगरचना, रात्रि भक्ति संध्या आदि के साथ ही समग्र समाज का साधर्मिक वात्सल्य आयोजित होगा, जिसमें लगभग 12 से 15 हजार श्रद्धालु भाग लेगे। इस दौरान मेला भी लगेगा, जिसमें झूले चकरी, अस्थाई दुकानों से बाजार सजेगा।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
महोत्सव के दौरान लगने वाले मेले एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस उप अधिक्षक हेमंत गौतम एवं थानाधिकारी रामकरण तथा ए.एस.आई. पुरीलाल तथा बीट अधिकारी कमलेश यादव आदि के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, एवं अस्थाई सी.सी.टी वी केमरे लगाये जा रहे है, जो की लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगें।
आलोट चौमहला मुख्य मार्ग पर यातायात रहेगा डावयर्ट
14 दिसंबर, रविवार को मेले के एक दिन के लिए कारण आलोट चौमहला मुख्य मार्ग का यातायात डायवर्ट कर व्हाया कुमठीया, बिलखेडी रोड रहेगा। आलोट-चौमहला सीधे जाने वाले वाहन उक्त रूट से यात्रा करें।