झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

न्यायालय चौमहला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : 90 मामलों का

झालावाड़ | 22-Dec-2025 04:52 AM | 384 |
झालावाड़
90 मामलों का

 चौमहला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 90 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
चौमहला | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झालावाड़ के निर्देशन में रविवार को चौमहला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
लोक अदालत की बेंच अध्यक्षता वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजपाल दान चारण ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायालय परिसर में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में लोक अदालत की भावना के अनुरूप अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान फौजदारी, दीवानी, वैवाहिक विवाद, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली सहित विभिन्न प्रकरणों का सुलह-समझाइश के माध्यम से निस्तारण किया गया।
विद्युत विभाग चौमहला एवं डग क्षेत्र के बकाया राशि वाले कनेक्शनों के मामलों में फुल एंड फाइनल सेटलमेंट योजना के तहत लगभग 90 प्रकरणों में समझौता किया गया, जिसमें करीब 9 लाख रुपये की धनराशि के अवार्ड/पंचाट पारित किए गए।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पति-पत्नी के वैवाहिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने के प्रयास किए गए। साथ ही राज्य सरकार द्वारा राजस्थान आबकारी अधिनियम, राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम, एमएमआरडी एवं लघु प्रकृति के कई प्रकरणों को वापस लेकर लोक अदालत में निस्तारित किया गया।
इस अवसर पर बार संघ के समस्त अधिवक्तागण, न्यायालय स्टाफ, संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंकों के प्रतिनिधि एवं पक्षकार उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.