झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

उन्हेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, 7 बैल मुक्त कर गौशाला भेजे

झालावाड़ | 12-Feb-2026 06:56 AM | 384 |
झालावाड़
गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, 7 बैल मुक्त कर गौशाला भेजे

उन्हेल पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, 7 बैल मुक्त कर गौशाला भेजे

झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के टोकड़ा गांव में मंगलवार रात पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से गोवंश तस्करी का मामला सामने आया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोवंश से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन में कुल सात गोवंश (बैल) भरे हुए थे, जिन्हें मुक्त कर उन्हेल गौशाला भेज दिया गया।
थानाधिकारी रामकरण कटारिया ने बताया कि मंगलवार रात डायल 112 पुलिस वैन को सूचना मिली थी कि टोकड़ा गांव में गोवंश से भरी एक संदिग्ध पिकअप देखी गई है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वाहन की घेराबंदी कर पुलिस को खबर दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक पिकअप को जंगल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया तथा गोवंश को सुरक्षित मुक्त करवाकर गौशाला भिजवाया।
फरार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.