महाशिवरात्रि के मद्देनज़र शिवालयों में शनिवार को दिनभर साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य चलता रहा। रविवार को पड़ रहे पर्व पर जगह-जगह मेलों का आयोजन होगा। शिव बारात और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। ...
महाशिवरात्रि के मद्देनज़र शिवालयों में शनिवार को दिनभर साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य चलता रहा। रविवार को पड़ रहे पर्व पर जगह-जगह मेलों का आयोजन होगा। शिव बारात और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। ऐसे में त्रिलोचन महादेव सहित सभी शिवालयों की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई कर सजाया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गई है। पूजन सामग्री की दुकानों को भी सजाया गया है।
त्रिलोचन महादेव शिव मंदिर का निरीक्षण डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने किया। डीएम ने मंदिर परिसर में विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण अलग-अलग समय पर किया गया। उपजिलाधिकारी केराकत शैलेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी जलालपुर जगदीश कुमार, थाना प्रभारी जलालपुर गजानंद चौबे, मंदिर कमेटी के प्रबंधक मुरलीधर गिरी भी मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर त्रिलोचन महादेव मंदिर का निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि दर्शन और जलाभिषेक के लिए महिला-पुरुष की अलग-अलग लाइन होगी। थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडेय के अनुसार एक प्लाटून पीएसी के अतिरिक्त 50 पुलिसकर्मियों के साथ ही थाने की पुलिस भी मौजूद रहेगी।