कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी न्यूज : क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी ने थाना महेवाघाट में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

कौशाम्बी | 13-Nov-2025 12:27 PM | 305 |
कौशाम्बी
क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी ने थाना महेवाघाट में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी ने थाना महेवाघाट में विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

कौशाम्बी। क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी द्वारा थाना महेवाघाट में अर्दली रूम आयोजित कर विवेचकों के साथ बैठक की गई। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विवेचना का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।

 क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और न्याय सुनिश्चित करने के लिए विवेचनाओं की गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसिंग कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखना हर अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 बैठक के दौरान अभियोगों की प्रगति की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 स्थानीय पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से लें और अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में निरंतर गश्त व खुफिया निगरानी बनाए रखें।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.