कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी न्यूज़ : कौशांबी: परमिशन के नाम पर काटे जा रहे हरे पेड़, सिराथू क्षेत्र में हरियाली पर संकट

कौशाम्बी | 13-Nov-2025 12:03 PM | 305 |
कौशाम्बी
कौशांबी: परमिशन के नाम पर काटे जा रहे हरे पेड़, सिराथू क्षेत्र में हरियाली पर संकट

परमिशन के नाम पर काटे जा रहे है आये दिन हरे पेड़।

सिराथू तहसील क्षेत्र में आये दिन लकड़हारे हरियाली चौपट कर रहे है।कही पुलिस की मिली भगत से तो कही वन विभाग के संलिप्तता में हरे पेड़ धरासाई कर रहे है।  पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गाँव मे आज रात लकड़हारे ने दो नीम के हरे विशालकाय पेड़ काट दिया।सुबह जानकारी होने पर उदहिन बाजार चौकी इंचार्ज पहुँचे तो लकड़हारे ने बताया क्षेत्रीय वनाधिकार सिराथू द्वारा परमिशन लिया गया है।

पुलिस ने परमिशन देखा तो पता चला एक पेड़ काटने का जुर्माना आठ हजार रुपया जमा किया गया था किंतु परमिशन ये कही नही लिखा कि हरा पेड़ काटा जा रहा है।इतना ही नही एक पेड़ की अनुमति पर दो पेड़ काटे गए थे।इंचार्ज ने लकड़हारे को पकड़ कर थाने ले गई बाद में छोड़ दिया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.