कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशांबी: डॉ. रिजवी पी.जी. कॉलेज में अनंत विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन : दिशांक विविल बने मैन ऑफ द मैच

कौशाम्बी | 01-Nov-2025 12:17 PM | 305 |
कौशाम्बी
दिशांक विविल बने मैन ऑफ द मैच

कौशांबी। डॉ. ए.एच. रिजवी पी.जी. कॉलेज, करारी में अनंत विद्यालय इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। पहले मैच में बी.के. अग्रहरि पब्लिक स्कूल करारी और एम.के.एच. नेशनल पब्लिक स्कूल लहना आमने-सामने हुए। बी.के. अग्रहरि स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5.5 ओवर में 28 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

दूसरे मैच में निकोलस इंटरनेशनल और महगांव इंटरनेशनल के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। कृषक इंटरनेशनल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 49 रन बनाए। जवाब में दूसरी टीम 41 रन ही बना सकी। इस मैच में पैट्रिक इंटर कॉलेज ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम के अनुज कुमार शुक्ला को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने 1 विकेट लेकर 19 रन बनाए।

तीसरा मैच के.एस.एम.आर.डी. इंटर कॉलेज कुंडावली सिराथू और देवशरण इंटर कॉलेज देवरा टेवा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर के.एस.एम.आर.डी. कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 61 रन बनाए। जवाब में देवशरण इंटर कॉलेज की टीम 34 रन पर सिमट गई। मैच में ब्रिजेश ने 2 विकेट लेकर 22 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट के विजेताओं को कॉलेज के कुलानुशासक डॉ. मुकुंद देव और खेल प्रशिक्षिका हसीरूण निशा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.