ब्रेकिंग न्यूज़ — यूपी के कौशाम्बी से बड़ी खबर!भूमाफियाओं का आतंक!गरीब की जमीन पर कब्जा करने की खुली साज़िश! 💥📍चायल तहसील के मोहम्मदपुर असवा गांव मेंदयाराम पासी नाम के गरीब किसान की जमीन गाटा संख्या 8...
ब्रेकिंग न्यूज़ — यूपी के कौशाम्बी से बड़ी खबर!
भूमाफियाओं का आतंक!
गरीब की जमीन पर कब्जा करने की खुली साज़िश! 💥
📍चायल तहसील के मोहम्मदपुर असवा गांव में
दयाराम पासी नाम के गरीब किसान की जमीन गाटा संख्या 883 पर
कुछ दबंगों ने ज़बरन कब्ज़ा करने की कोशिश की है!
जब दयाराम अपनी ज़मीन पर निर्माण कर रहे थे,
तभी कपिल केसरवानी, लालचंद, सनी और सुरेश अपने साथियों संग पहुँच गए —
निर्माण रुकवाया, जाति सूचक गालियाँ दीं और मारपीट पर उतर आए! 😡
दयाराम ने किसी तरह जान बचाकर कोखराज थाने में शिकायत दर्ज कराई है —
थाना दिवस पर भी पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई,
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई!
🎙️ [बाइट – दयाराम पासी, पीड़ित]
“कपिल और उसके साथी जमीनें औने-पौने दामों में खरीदते हैं
और फिर दबंगई दिखाकर अगल-बगल की जमीनों पर कब्ज़ा कर लेते हैं…”
अब सवाल उठता है 👉
क्या गरीब की ज़मीन यूँ ही दबंगों की जागीर बनती रहेगी?
कब मिलेगा दयाराम को इंसाफ?