कौशाम्बी: जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरवारी पुलिस चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सूने घर में लाखों रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे गहने और नकदी प...
कौशाम्बी: जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरवारी पुलिस चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सूने घर में लाखों रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, खलीलाबाद निवासी देवी प्रसाद पुत्र जमुना प्रसाद अपने परिवार के साथ रविवार को अपनी बहन के घर खेड़वा (गणतंत्र जिला) में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान घर खाली था।
सुबह मोहल्ले के लोगों ने देवी प्रसाद को फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी, जिसके बाद वह तुरंत घर पहुंचे। घर पहुंचकर देखा तो ऊपर वाले कमरे की आलमारी टूटी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि लगभग 15 हजार रुपये नकद और करीब 5 से 6 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए हैं।
घटना की जानकारी होते ही भरवारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवीसीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।