📰 कौशांबी में शांति व सुरक्षा हेतु संदीपनघाट पुलिस की पैदल गश्तकौशांबी। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार के निर्देशन मे...
📰 कौशांबी में शांति व सुरक्षा हेतु संदीपनघाट पुलिस की पैदल गश्त
कौशांबी। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार के निर्देशन में थाना संदीपनघाट पुलिस द्वारा शनिवार को थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों एवं कस्बे में पैदल गश्त अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमकर लोगों से संवाद किया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आमजन में सुरक्षा का एहसास दिलाने और अपराधियों में **कानून का भय बनाए रखने** के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।