कौशाम्बी। क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सर्राफा व्यापारी, उद्योगपति, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारीगणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में व्यापारियों...
कौशाम्बी। क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सर्राफा व्यापारी, उद्योगपति, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारीगणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव और सुरक्षा संबंधी मुद्दे क्षेत्राधिकारी के समक्ष रखे। क्षेत्राधिकारी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, रात्रि गश्त और ट्रैफिक व्यवस्था जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि व्यापारिक गतिविधियाँ सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हों, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।