कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी : एल.एन. सिंह की हत्या पर प्रेस क्लब सिराथू में दो मिनट का मौन

कौशाम्बी | 27-Oct-2025 05:13 PM | 305 |
कौशाम्बी
एल.एन. सिंह की हत्या पर प्रेस क्लब सिराथू में दो मिनट का मौन

पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह की हत्या पर प्रेस क्लब सिराथू में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त 

सिराथू के **प्रेस क्लब** अध्यक्ष **रवि कुमार वैश्य** के नेतृत्व में आज रविवार को **ओम मैरिज हाल, गुलामीपुर गनपा** में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पत्रकारों ने **पत्रकार सुरक्षा** की मांग उठाई और प्रयागराज में हुई **वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह (एल.एन. सिंह) की निर्मम हत्या** के खिलाफ अपनी **गहरी चिंता और रोष** व्यक्त किया।

प्रेस क्लब सिराथू अध्यक्ष **रवि कुमार वैश्य** और महामंत्री **मानसिंह** ने तहसील स्तर के पत्रकारों की सुनवाई करते हुए संगठन की ओर से **पत्रकार सुरक्षा और कानून व्यवस्था** पर विस्तृत चर्चा की।

सभी पत्रकारों ने इस घटना को **लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला** बताते हुए **दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।**

बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष **रवि कुमार वैश्य**, महामंत्री **मानसिंह**, कार्यालय प्रभारी **ज्ञानू सोनी**, मंत्री **संदीप कुमार**, संयुक्त मंत्री **रामविलास**, अजीत कुमार, विशाल साहू, विष्णु सोनी, आरिफ, संत नारायण मौर्य, मोहम्मद शाहरुख, मानचन्द्र सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.