कौशाम्बी:थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी (CO Kaushambi) एवं उपजिलाधिकारी मंझनपुर (SDM Manjhanpur) द्वारा थाना पश्चिम शरीरा में संयुक्त रूप से जनसुनवाई का आयोजन किया गया।इस दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया। कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थाना समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कौशाम्बी:
थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी (CO Kaushambi) एवं उपजिलाधिकारी मंझनपुर (SDM Manjhanpur) द्वारा थाना पश्चिम शरीरा में संयुक्त रूप से जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया। कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।