गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर।शारदा नदी की बाढ़ ने लखीमपुर खीरी के कई गांवों को डुबो दिया है। सैकड़ों परिवार बेघर होकर बंधों पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसे कठिन समय में सनशाइन हॉस्पिटल गोला–सीतापुर क...
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर।
शारदा नदी की बाढ़ ने लखीमपुर खीरी के कई गांवों को डुबो दिया है। सैकड़ों परिवार बेघर होकर बंधों पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसे कठिन समय में सनशाइन हॉस्पिटल गोला–सीतापुर के प्रबंध निदेशक डॉ. कौशल वर्मा एक बार फिर मसीहा बनकर पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे।
मालपुर के पास बंधे पर रह रहे लगभग 500 बाढ़ पीड़ितों के लिए पूड़ी-सब्जी का भव्य भंडारा कराया गया, जो पूरे दिन चलता रहा। इसी दौरान 250 से अधिक बीमार लोगों को दवाइयां भी वितरित की गईं।
डॉ. वर्मा ने कहा कि “मानव सेवा के लिए हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को जाति, धर्म और सीमा से ऊपर उठकर मदद करनी चाहिए।” बिजुआ ब्लॉक के ग्राम चकपुरवा, नयापुरवा और कुरियाना पूरी तरह बाढ़ में तबाह हो गए हैं और सिर्फ नक्शे में बचे हैं। एक सप्ताह पूर्व भी डॉ. वर्मा ने बेचेपुरवा गांव में निराश्रित लोगों को राहत सामग्री किट, राशन, पीने का पानी, दवाइयां और आवश्यक सामान वितरित किया था।
पूर्व में उन्होंने निघासन क्षेत्र के टहारा गांव में भी बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री और दवाइयां उपलब्ध कराई थीं। स्थानीय लोगों ने उनकी इस सेवा को पीड़ित परिवारों के लिए संबल बताया।
इस मौके पर अनुज सिंह, गोपाल गुप्ता, सुमित पांडे, प्रतीक मिश्रा, प्रभात वर्मा, अजीत वर्मा, प्रमोद कनौजिया, आदित्य वर्मा, प्रभात बाजपेयी सहित कई लोग मौजूद रहे।