(लखीमपुरखीरी)।जिले में नवरात्रि की धूम के बीच गोला क्षेत्र धार्मिक उल्लास से गूंज उठा। ग्राम नगरा सलेमपुर में हर वर्ष की भांति आयोजित ग्यारहवें भव्य दुर्गा जागरण में इस बार सनशाइन हॉस्पिटल के सं...
(लखीमपुरखीरी)।
जिले में नवरात्रि की धूम के बीच गोला क्षेत्र धार्मिक उल्लास से गूंज उठा। ग्राम नगरा सलेमपुर में हर वर्ष की भांति आयोजित ग्यारहवें भव्य दुर्गा जागरण में इस बार सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कौशल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विधिविधान से पूजन अर्चन कर मां दुर्गा की आरती उतारी और सर्व समाज के लिए मंगलकामना की।
डॉ. वर्मा ने मातारानी से क्षेत्रवासियों की शांति, सुख, समृद्धि और शक्ति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर आयोजकों और भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का आकर्षण केवल नगरा सलेमपुर तक ही सीमित नहीं रहा। डॉ. वर्मा ने भुसौरिया जहानपुर स्थित मां मंगला देवी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य दुर्गा जागरण में भी भाग लिया। यहां उन्होंने पूजन-अर्चन कर मां की आरती की। इस दौरान बैध रामजी रस्तोगी और प्रधान राजेश गिरि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त डॉ. वर्मा नगर के त्रिलोक गिरि मंदिर इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने फोटोग्राफर राहुल के नव-निर्मित मकान के गृह प्रवेश पर शुभकामनाएं दीं। मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, पारस वर्मा, प्रभात बाजपेई, रुद्र, सुमित पांडे, इंजीनियर अभिषेक वर्मा, गौरव गुप्ता, उत्कर्ष बाजपेयी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नवरात्रि के इस अवसर पर आयोजित दुर्गा जागरण कार्यक्रम धार्मिक समरसता, आस्था और सांस्कृतिक एकता की मिसाल साबित हुआ।