लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

नीमगांव क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से सड़कों की हालत खस्ताहाल : रायपुर-पिपरा रोड पर खनन का असर, सड़कें बनीं तालाब जैसी

लखीमपुर खीरी | 20-Sep-2025 10:41 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
रायपुर-पिपरा रोड पर खनन का असर, सड़कें बनीं तालाब जैसी

लखीमपुर खीरी: नीमगांव क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से ग्रामीणों में आक्रोश

गोला तहसील के नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर और पिपरा गांव में पिछले दस महीनों से लगातार मिट्टी और बालू का अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रॉयल्टी के नाम पर ठेकेदार सैकड़ों ओवरलोड ट्रकों से मिट्टी ढुलाई कर रहे हैं। इससे गोला–कस्ता स्टेट हाईवे पर दिन-रात भारी वाहन दौड़ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन खतरे में है।

ग्रामीणों की परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि रायपुर और पिपरा अहिरी रोड खनन के चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बरसात में यह सड़क तालाब जैसी हो जाती है और स्कूल जाने वाले बच्चों को फिसलने का डर हमेशा बना रहता है।

ग्राम प्रधान रायपुर शहनाज अंसारी ने कहा—

हमने कई बार अधिकारियों को अवैध खनन की सूचना दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्राम प्रधान पिपरा नीरज कुमार का कहना है—

खनन चरम पर है। कुछ महीने पहले बनी सड़क अब पूरी तरह टूट चुकी है। इसकी सूचना भी उच्चाधिकारियों को दी गई है, लेकिन नतीजा शून्य है।

प्रशासन का जवाब

तहसीलदार गोला, भीमचंद ने कहा—

अवैध खनन की जानकारी हमें नहीं है। जांच कराई जाएगी और यदि बिना परमिशन खनन पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.