मृतक सौरभ के परिवार को विधायक रोमी साहनी ने दी 50,000 की मदद, बंधाया ढांढसलखीमपुर खीरी।भीरा क्षेत्र के ग्राम लालजीपुरवा में गुमशुदा सौरभ पुत्र विजय कुमार की लाश 14 सितंबर 2025 को मिलने के बाद पूरे क्ष...
मृतक सौरभ के परिवार को विधायक रोमी साहनी ने दी 50,000 की मदद, बंधाया ढांढस
लखीमपुर खीरी।
भीरा क्षेत्र के ग्राम लालजीपुरवा में गुमशुदा सौरभ पुत्र विजय कुमार की लाश 14 सितंबर 2025 को मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। सौरभ की चार लोगों ने निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार है।
इस घटना से आहत क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने मृतक सौरभ के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
विधायक साहनी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने तक परिवार के साथ मौजूद रहे और कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर परिवार को सरकार से पूरी मदद दिलाने का अनुरोध किया है।