लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

ब्लॉक फूलबेहड़ के दलेलनगर में विकास कार्य ठप, जर्जर सड़कों और कीचड़ से ग्रामीण परेशान : पंचायत में बदलते प्रधान लेकिन विकास कार्य वहीं के वहीं

लखीमपुर खीरी | 19-Sep-2025 09:59 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
पंचायत में बदलते प्रधान लेकिन विकास कार्य वहीं के वहीं

लखीमपुर खीरी।

ब्लॉक फूलबेहड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दलेलनगर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। गांव की गलियों और मुख्य सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढों और बारिश के पानी से सड़कें छोटे-छोटे तालाबों में तब्दील हो गई हैं।

गांव के चकवा बाजार स्थित मंदिर के सामने बरसात के दौरान कीचड़ और पानी भरने से लोगों को पूजा-अर्चना करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मंदिर जाने के लिए कीचड़ में होकर निकलना पड़ता है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को खास कठिनाई हो रही है।

पंचायत में कई प्रधान निर्वाचित होकर कार्यकाल पूरा कर चुके, लेकिन विकास कार्य अब तक अधर में लटके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क वर्षों पहले बनी थी और तब से अब तक उसकी मरम्मत तक नहीं हुई। इस वजह से बरसात के दिनों में सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है।

विशेषकर स्कूली बच्चों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं। यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और विकास कार्य शुरू नहीं किए गए तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.