लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार पर जताई नाराजगी, रखे पांच अहम प्रस्ताव : राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन का बजाज शुगर मिल पर हमला

लखीमपुर खीरी | 16-Sep-2025 12:10 PM | 263 |
लखीमपुर खीरी
राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन का बजाज शुगर मिल पर हमला

राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन का बजाज शुगर मिल पर हमला

गोला गोकर्णनाथ खीरी। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की सामान्य सभा में सोमवार को बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करने और इसे विचारणीय विषय में शामिल न करने पर राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा और कई डेलीगेट्स ने नाराजगी जताई।

किसानों ने रखे पांच बड़े प्रस्ताव

सभा में डेलीगेट अनिल कुमार, राजेश कुमार, राधेश्याम, जगदीश प्रसाद, सतनाम सिंह, दलवीर सिंह, शफी उल्ला ख़ां, रामनिवास, मदन लाल, नेतराम सहित कई लोगों ने मिलकर पांच अहम प्रस्ताव रखे।

  1. बकाया गन्ना भुगतान – बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड से 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर करने का नोटेरियल शपथ पत्र लिया जाए।

  2. भ्रष्टाचार की जांच – समिति के विकास कमीशन की ₹71,74,000 की कटौती पर हाईकोर्ट का आदेश लागू कराकर ब्याज सहित लगभग ₹5 करोड़ रुपए वसूल किए जाएं।

  3. गन्ना क्रय केंद्रों की कटौती – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव के आदेशानुसार, समय से भुगतान न करने पर बजाज शुगर मिल के क्रय केंद्र कटौती कर अन्य चीनी मिलों को दिए जाएं।

  4. कोर्ट में मजबूती से लड़ाई – यदि समिति समझौता करती है तो इसे भ्रष्टाचार माना जाएगा।

  5. ग्रामीण खाद्य गोदाम पर कब्जा हटाया जाए – किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने के लिए गोदाम को कब्जे से मुक्त करने का प्रस्ताव।

सरकार और प्रशासन को भेजा प्रस्ताव

सभा में पारित सभी प्रस्तावों की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव गन्ना एवं चीनी विकास वीना कुमारी, गन्ना आयुक्त, जिला अधिकारी खीरी और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोला को भेजी गई।

👉 यह पूरा घटनाक्रम किसानों की गन्ना भुगतान को लेकर लगातार जारी नाराजगी और मिल प्रशासन की जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.