लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

सरजू सहकारी चीनी मिल्स AGM व सम्पूर्णानगर बैठक, किसानों के लिए ‘किसान जलपान गृह’ का शुभारंभ : किसानों के लिए ‘किसान जलपान गृह’ का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी | 13-Sep-2025 07:17 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
किसानों के लिए ‘किसान जलपान गृह’ का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी, 12 सितंबर।
आज डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में सरजू सहकारी चीनी मिल्स बेलरायां की वार्षिक आम सभा (AGM) एवं सम्पूर्णानगर मिल प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मिल संचालन व किसानों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया और निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर मा.विधायक शशांक वर्मा भी मौजूद रहे। किसानों की सुविधा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ‘किसान जलपान गृह’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को मिल परिसर में ठहरने और आराम करने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

बैठक में किसानों की समस्याओं, गन्ना आपूर्ति और मिल संचालन की पारदर्शिता पर विशेष चर्चा हुई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की हर संभव मदद करने और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह कदम किसानों को सुविधाजनक माहौल प्रदान करने और सहकारी समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.