मुजफ्फरनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुजफ्फरनगर

खतौली मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर | 10-Dec-2025 01:03 AM | 11 |
मुजफ्फरनगर
मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र  गंभीर रूप से घायल

खतौली के मेपल्स एकेडमी में कुछ दिन पूर्व छात्रों के दो समूहों के बीच हुआ मामूली विवाद हो गया  था मगर सोमवार को अचानक इतनी तेजी से भड़क गया कि देखते ही देखते पूरा मामला हिंसक झड़प में बदल गया। स्कूल परिसर में हुई इस मारपीट में कक्षा 11 के चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। जानकारी के मुताबिक, 11वीं के छात्र गौरवान्वित ने बताया कि दो दिन पहले उसके कुछ सहपाठियों से कहासुनी हो गई थी। सोमवार को वह अपने साथियों—वंश, आरव और अवि—के साथ स्कूल ग्राउंड में मौजूद था। इसी दौरान सलावा निवासी हर्ष, मनमोहन, कुनाल और भविष्य अचानक स्कूल परिसर में पहुंचे और कथित तौर पर छात्रों पर हमला कर दिया।


पीड़ित छात्रों का कहना है कि हमला लोहे के कड़े और पंच जैसे खतरनाक सामान से किया गया, जिसके कारण उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान पूरा परिसर कुछ ही मिनटों में अफरातफरी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही घायल छात्रों के परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी जताई। अभिभावकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों के हाथ में कड़े, पंच या स्क्रूड्राइवर जैसे सामान आखिर आए कैसे?


स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखने वाला कोई जिम्मेदार क्यों मौजूद नहीं था स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन ने पहले हुए विवाद पर ध्यान दिया होता और सुरक्षा सख्त की होती, तो यह घटना टल सकती थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलने पर मंडी चौकी प्रभारी विनय शर्मा और प्रताप सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और बाहर जुटी भीड़ को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों से बातचीत कर मामला शांत कराया और घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की ओर से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में दहशत का माहौल,  अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से मांग की है कि छात्रों के बैग और परिसर में नियमित जांच हो ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएँ

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.