खतौली। श्री कृष्ण मंदिर दुर्गापुरी परिसर रविवार को भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा, जब यहां श्रीमद्भागवत गीता प्रकाश उत्सव तथा भगवान दत्तात्रेय परमहंस अवतार महोत्सव का दिव्य आयोजन संपन्न हु...
खतौली। श्री कृष्ण मंदिर दुर्गापुरी परिसर रविवार को भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा, जब यहां श्रीमद्भागवत गीता प्रकाश उत्सव तथा भगवान दत्तात्रेय परमहंस अवतार महोत्सव का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूरे मंदिर में कीर्तन, भजन, मंत्रोच्चार और सत्संग की अनुगूँज ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना और भगवान श्रीकृष्ण के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। आरंभिक अनुष्ठानों ने पूरे परिसर को दिव्यता से ओत-प्रोत कर दिया।इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से पधारे प्रसिद्ध संतजनों ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, ज्ञान और सदाचार की राह अपनाने का संदेश दिया प्रमुख रूप से उपस्थित ब्रह्मानंद पूरी महाराज, नंगली धाम, यशवीर महाराज, योग साधना केंद्र बपरा ,शुकमुनि महाराज, कठुआ (जम्मू) तपस्विनी कीर्तिका बाई, फरीदाबाद संतों ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और भक्तों के कल्याण हेतु आशीर्वचन प्रदान किए। मंदिर के महंत भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रवचनों के पश्चात भजन-कीर्तन का दिव्य दौर आरंभ हुआ। पूरा परिसर “हरे कृष्ण… हरे राम…” के जयकारों से गूँज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते, नाचते और प्रभु-नाम संकीर्तन में लीन दिखाई दिए।स्थानीय समाजसेवी विकास मोहला सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक महोत्सव में भाग लिया। संतजनों के उपदेशों को सुनकर अनेक भक्तों ने जीवन में धर्म, भक्ति और सत्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कीर्तन के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में भक्तों की भारी भीड़ रही।इसी कड़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी,नगर अध्यक्ष प्रवीण ठकराल,प्रदीप शर्मा, अनिल नागर, विकास मोतला, अजय मोतला, सुमंत शर्मा, प्रशांत पंडित, विशाल शर्मा, मनीष कुमार, नितिन भटनागर,देवेश शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, और नेपेंद, जिला प्रचारक (RSS) सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं भक्त मौजूद रहे।