अलौली। देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बीजेपी सरकार मुर्दाबाद, मोदी अमित शाह मुर्दाबाद, नारे लगाने पर जिला बदर की कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा करने पर बाम्बे हाई कोर्ट द्वारा पुल...
अलौली। देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बीजेपी सरकार मुर्दाबाद, मोदी अमित शाह मुर्दाबाद, नारे लगाने पर जिला बदर की कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा करने पर बाम्बे हाई कोर्ट द्वारा पुलिस प्रशासन को फटकार लगाते हुए याचिकाकर्ता को क्लीन चिट देने की फैसले का हार्दिक स्वागत किया है तथा मुक्त कंठ से सराहना किया।
जज ने कहा कि आम नागरिक भारत सरकार का गुलाम नहीं है, नागरिकों को आंदोलन-प्रदर्शन करने का संवैधानिक जनतांत्रिक अधिकार है। पुलिस सरकार का सेवक नहीं बल्कि जन सेवक है। पुलिस अधिकारी पर भारी जुर्माना लगाऊंगा। सरकार का लोग विरोध करेंगे तो क्या आप केस कर देंगे ?
माननीय जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार का विरोध करने एवं मुर्दाबाद नारा लगाने पर जिला दर-बदर की कार्रवाई नहीं किया जा सकता है। यह मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकार तथा संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है। जज ने सांसद विधायक की खरीद बिक्री मामले पर भी वाशिंग मशीन जैसी टिप्पणी पर सरकार को फटकार लगाई। श्री यादव ने जज की भूमिका एवं निर्णय को स्वागत योग्य एवं सराहनीय बताया।
विदित हो कि सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव सईद अहमद अब्दुल वाहिद चौधरी को महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन ने सरकार विरोधी नारे लगाने पर जिला दरबदर की करवाई किया था।
स्वतंत्र पत्रकार सह आरटीआई कार्यकर्ता किरण देव यादव ने तमिलनाडु में पिता पुत्र को हिरासत में पुलिस द्वारा बर्बर पिटाई के कारण हुई हत्या पर 9 पुलिस कर्मी को जज द्वारा फांसी की सजा सुनाने एवं महाराष्ट्र में हिरासत में एक मौत मामले पर नौ पुलिस कर्मी को आजीवन कारावास की सजा सुनाने की फैसले का हार्दिक स्वागत किया है। श्री यादव ने कहा कि उक्त निर्णय से मानवाधिकार, मौलिक अधिकार, मानवीय संवेदना एवं भारतीय संविधान की सुरक्षा होगी।
ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण देव यादव ने झारखंड - पश्चिम बंगाल सीमा पर अवैध खनन गतिविधियों की कवरेज करने पहुंचे चार पत्रकार वसीम अकरम, मोहम्मद मोहसिन, लाल मोहम्मद शेख, मोहम्मद मुशर्रफ को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थाना बुलाकर अभद्र व्यवहार कर बेरहमी से मारपीट करने, मोबाइल जबरन छीनकर वीडियो फुटेज डिलीट करने, उल्टे प्राथमिक दर्ज करने एवं न्यायिक हिरासत में राजमहल जेल भेजने की घटना की घोर निंदा किया तथा पुलिस प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। श्री यादव ने कहा कि सफेदपोश नेता प्रशासन गुंडा माफिया गठजोड़ के इशारे पर पत्रकारों को टारगेट कर मानसिकता राजनीति दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्रवाई की गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह चौथे स्तंभ लोकतंत्र का अपहरण है।
श्री यादव ने उक्त पत्रकारों द्वारा सफेदपोश नेता, भ्रष्ट पुलिस प्रशासन, खनन माफिया गुंडा गठजोड़ का भंडाफोड़ करने की क्रांतिकारी प्रयास की सराहना किया है। श्री यादव ने पत्रकारों से पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के सवाल को लेकर आंदोलन तेज करने का अपील किया।
देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने बेगूसराय में हुई विभत्स बलात्कार कांड एवं राजगीर में पंडित द्वारा दलित नौजवानों को पीट-पीट कर हत्या करने एवं बिहार में निरंतर हो रहे फर्जी एनकाउंटर एवं जातिवादी दुर्भावनापूर्ण राजनीति की घोर निंदा किया तथा आक्रोश व्यक्त किया। एवं दोषियों पर कारी कार्रवाई करने की मांग किया है।