शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिद्धार्थनगर में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
खगड़िया न्यूज़

राष्ट्रीय मानवाअधिकार एवं आरटीआई संगठन का महासम्मेलन ऐतिहासिक सफलतापूर्वक हुआ संपन्न : मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
today-khagaria-news

जलालगढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत का राष्ट्रीय महासम्मेलन रॉयल कासा हाल जलालगढ़ पूर्णिया में ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महासम्मेलन में देशभर से 500 प्रतिनिधि भाग लिये। सम्मेलन में सभी प्रतिनिधियों को बुके, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। 
सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सागेश कुमार भाटी तथा सफल मंच संचालन मीडिया सेल का राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने किया।
सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एवं खगड़िया के  किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रम कुमार शर्मा, सरपंच संघ एवं पत्रकार संघ के अध्यक्ष किरण देव यादव, मनीष कुमार, नवीन कुमार ललन कुमार, रेवा रानी, भागलपुर के मंजू रानी, महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष अर्चना देवी, मुंगेर, बेगूसराय के मीनाक्षी देवी, सभी प्रकोष्ठ के सभी अधिकारी ने संबोधित किया। 
वक्ताओं ने कहा कि आज मानवाधिकार पर चौतरफा हमला हो रहा है। छात्र नौजवान मजदूर किसान पत्रकार महिला आम अवाम के अधिकारों का हनन हो रहा है। उक्त स्थिति में मानवाधिकार संगठन का जिम्मेवारी बढ़ गई है। मानवाधिकार का संरक्षण संवर्धन करने हेतु सभी को दृढ संकल्पित होना होगा। अधिकार के प्रति आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा आवेदन प्रेषित करना होगा। बुनियादी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर आम जनों को अधिकार के प्रति जागरूक करना होगा। तभी मानवाधिकार की रक्षा हो सकेगा। इसके लिए प्रखंड स्तर से लेकर राज्य एवं देश स्तर पर संगठन से जुड़कर शिक्षित संगठित होकर संघर्ष तेज करना होगा। तभी मानवाधिकार बचेगा। वहीं बक्ताओं ने मानवाधिकार के संरक्षण में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पत्रकारों के अधिकार अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला हो रही है, झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा है, गोदी मीडिया बनाया जा रहा है। पत्रकार निर्भीक निडर निष्पक्ष एवं पारदर्शी पूर्वक प्रखर पत्रकारिता कर मानव के अधिकार के प्रति जागरूक करना पत्रकारों की अहम भूमिका होगी। पीत पत्रकारिता से परहेज करना होगा।
सम्मेलन में कई प्रस्ताव पारित किए गए तथा कई ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देकर पदों पर मनोनयन किया गया।
सम्मेलन में डिजिटल साउंड, डिजिटल लाइट, डिजिटल मैनेजमेंट एवं डिजिटल स्मार्ट एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम, संगठन के लक्ष्य उद्देश्य गतिविधियां को प्रदर्शित किया गया।
अंत में सम्मेलन में धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने किया।

JANMEJAY DAYAL JAYEE
JANMEJAY DAYAL JAYEE

मै एक स्वतंत्र रिपोर्टर हूं जो बिना किसी दबाव के सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता मे विश्वास रखता हूं

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार
कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश