ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / पीलीभीत
🚨 Breaking News | पीलीभीत

पीलीभीत: श्रावस्ती की रुमाइसा ने अपनाया हिंदू धर्म : अब रुमाइसा ने अपना नया नाम ‘रीना’

पीलीभीत | 10-Apr-2025 07:25 PM | 11 |
पीलीभीत
अब रुमाइसा ने अपना नया नाम ‘रीना’

पीलीभीत जनपद के पूरनपुर क्षेत्र में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सुखद परिणति तक पहुंचा, जब श्रावस्ती निवासी रुमाइसा ने हिंदू धर्म अपनाकर विनोद से विवाह कर लिया। अब रुमाइसा ने अपना नया नाम ‘रीना’ रख लिया है और दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को वैध बना लिया।

जानकारी के अनुसार, डेढ़ साल पहले रुमाइसा और विनोद की मुलाकात पूरनपुर में मजदूरी के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। विनोद पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा का निवासी है।

रुमाइसा ने प्रेम के रास्ते को चुनते हुए अपने घर-परिवार और पूर्व धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया। इसके बाद मंगलवार को पास के एक मंदिर में रीना (पूर्व में रुमाइसा) और विनोद ने विधिवत रूप से विवाह किया।

मंदिर में हुए इस विवाह समारोह में स्थानीय ग्रामीण और कुछ समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रीना का कहना है कि उसने यह कदम पूरी तरह स्वेच्छा से और प्रेम के कारण उठाया है। उसने कहा कि वह अब हिंदू धर्म और परंपराओं के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन को विवाह के बारे में सूचित कर दिया गया है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई सामाजिक या कानूनी बाधा उत्पन्न न हो।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.