गेगासो गंगा पुल 20 जून तक रहेगा बंद, आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधितसरेनी (रायबरेली)। रायबरेली और फतेहपुर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण गेगासो-असनी गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते 20 जून तक सभी प्रकार के वाहन...
गेगासो गंगा पुल 20 जून तक रहेगा बंद, आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित
सरेनी (रायबरेली)। रायबरेली और फतेहपुर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण गेगासो-असनी गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते 20 जून तक सभी प्रकार के वाहनों एवं पैदल यात्रियों का आवागमन अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा पुल पर चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को इसकी जानकारी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पुल की मरम्मत पूरी होने के बाद ही आवागमन बहाल किया जाएगा। पुल बंद होने से रायबरेली और फतेहपुर की ओर आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। रायबरेली से फतेहपुर जाने वाले वाहन डलमऊ–सातमील–हुसेनगंज मार्ग का उपयोग करेंगे। वापसी में भी इसी मार्ग से आवागमन होगा।
बताया जा रहा है कि भारी वाहनों का आवागमन पहले से ही प्रतिबंधित था, लेकिन अब मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।