शाहजहांपुर। उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में कु. दिपांशी, जो जन कल्याण इंटर कॉलेज कस्बा गढ़िया रंगीन की कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हैं, को सोमवार को एक दिन का प्रभारी न...
शाहजहांपुर। उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में कु. दिपांशी, जो जन कल्याण इंटर कॉलेज कस्बा गढ़िया रंगीन की कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हैं, को सोमवार को एक दिन का प्रभारी निरीक्षक थाना गढ़िया रंगीन नियुक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई की जिम्मेदारी संभाली।
29 सितंबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत विद्यालय परिसर में बालिकाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे— विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और नशा मुक्ति भारत अभियान आदि से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख हैं—
वूमेन पावर लाइन - 1090
महिला हेल्पलाइन - 181
पुलिस आपातकालीन सेवा - 112
स्वास्थ्य सेवा - 102, 108
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 1076
चाइल्ड लाइन - 1098
साइबर क्राइम हेल्पलाइन - 1930
इस मौके पर बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जागरूकता से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं।